रंका-गढ़वा: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद रातभर तेज डीजे साउंड, प्रशासन मूकदर्शक – आम लोग परेशान

Location: Ranka

रंका/गढ़वा (प्रतिनिधि): झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध और सख्त निर्देशों के बावजूद रंका अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन की निष्क्रियता साफ झलक रही है। परिणामस्वरूप आज भी देर रात तक तेज आवाज में डीजे बज रहे हैं, जिससे हृदय रोगियों, अवसाद ग्रस्त मरीजों और सामान्य लोगों की नींद और मानसिक शांति पर सीधा असर पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी माह में झारखंड हाईकोर्ट ने तेज आवाज में डीजे बजाने को पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए राज्य के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को इसके अनुपालन का निर्देश दिया था। इसके बावजूद रंका अनुमंडल में न तो निगरानी की कोई व्यवस्था की गई है और न ही कार्रवाई होती दिख रही है।

इन दिनों शादी-ब्याह के मौसम में यह स्थिति और भी विकराल हो गई है। विवाह स्थलों पर तो तेज डीजे बजते ही हैं, लेकिन ‘द्वार पूजा’ के बाद डीजे ऑपरेटर अक्सर रात के मध्य या उससे भी बाद तक गली-मोहल्लों में तेज गति से अभद्र गानों की रिकॉर्डिंग बजाते हुए लौटते हैं। इससे न केवल सामान्य लोगों की नींद बाधित हो रही है, बल्कि बीमार और दुःखी परिजनों को भी मानसिक यातना झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है। जिन अधिकारियों पर न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है, वही आंखें मूंदे हुए हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि आम लोगों की सुविधा और स्वास्थ्य की चिंता प्रशासन के एजेंडे में कहीं नहीं है।

स्थिति यही रही तो कोर्ट के आदेशों की अवहेलना और लोगों की बढ़ती परेशानी के चलते जल्द ही किसी बड़े विरोध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!