
Location: Garhwa
गढ़वा: युवा पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गढ़वा जिला प्रेस क्लब ने स्थानीय प्रभात खबर कार्यालय में शोक सभा आयोजित की। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने कहा कि आशुतोष रंजन सिन्हा का असमय जाना हृदय विदारक है। उनके आकस्मिक निधन से गढ़वा जिला प्रेस क्लब स्तब्ध, मर्माहत और निःशब्द है। यह पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में गढ़वा जिला प्रेस क्लब उनके परिवार के साथ खड़ा है।
शोक सभा में विवेकानंद उपाध्याय के अलावा वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक, ओमप्रकाश पाठक, कमलेश सिन्हा, विजय प्रताप देव, लव दुबे, प्रताप तिवारी, प्रभाष मिश्र, राजकमल तिवारी, अरुण यादव, संदीप जायसवाल, आयुष तिवारी, संजय यादव, विनय पांडेय, मानस तिवारी समेत कई पत्रकार उपस्थित रहे।