यासीन मिल्लत कॉलेज के समीप ऑटो दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा-मझिआंव सड़क पर यासीन मिल्लत कॉलेज के सामने ऑटो दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान गढ़वा थाना के केरवा गांव निवासी सुनील भुइयाँ, सावित्री कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार और तरेग्नि देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुनील भुइयाँ को सांप काटने के बाद इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। यासीन मिल्लत कॉलेज के समीप तेज गति के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!