मोरबे गांव में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक ने किया शिलान्यास

Location: Newdelahi

मझिआंव। प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव में स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने नारियल फोड़कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह अस्पताल जिला परिषद क्रियान्वित योजना के तहत 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल के निर्माण के बाद इसमें समुचित व्यवस्था की जाएगी और चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।

विधायक ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी अधूरे पड़े चेक डैम, पईन, नहर जैसी सिंचाई परियोजनाएं हैं, उन्हें पूरा कर किसानों को खेतों तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे लगातार इस विषय को विधानसभा में उठाते आए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

साथ ही, उन्होंने अंचल और प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को समाप्त करने की बात भी दोहराई।

इस अवसर पर योजना के संवेदक ददन सिंह, शंकर सिंह, गुड्डू पाठक, राजू सिंह, सलीम राय, बृजमोहन प्रसाद, धर्मेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!