मेराल: हृदय गति रुकने से 65 वर्षीय महेश्वर प्रसाद का निधन

फइल फोटो

मेराल मुख्यालय के बाजार टोला निवासी 65 वर्षीय महेश्वर प्रसाद का मंगलवार भोर में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे पूरी तरह स्वस्थ थे और मंगलवार रात एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौटकर सो गए। तड़के 4 बजे अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें गढ़वा के परमेश्वरी मेडिकल सेंटर रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महेश्वर प्रसाद बचपन से ही मेहनती और जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपनी खेती-बाड़ी और छोटे व्यवसाय के सहारे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मेहनत का ही परिणाम था कि उनका बेटा लव कुमार पुलिस विभाग में धनबाद के बैंक मोड़ थाना में थाना प्रभारी पद पर कार्यरत हैं

1990 के दशक में मेराल बाजार की महावीर मंडली द्वारा निकाली गई राम दरबार झांकी में उन्होंने अंगद की भूमिका निभाकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया राम सागर महतो, संजय भगत, सुनील कुमार कालिया, महेंद्र प्रसाद, मुखिया पति मुन्ना राम, मनोज जायसवाल समेत कई लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सभी ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!