गढ़वा जिले के मेराल रेलवे स्टेशन पर पुनः शुरू होगा सिंगरौली-पटना लिंक एक्सप्रेस का ठहराव

Location: Manjhiaon

2 अगस्त से होगा ठहराव, सांसद वीडी राम दिखाएंगे हरी झंडी

मेराल। प्रतिनिधि। मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर वर्षों से बंद पड़े सिंगरौली-पटना लिंक एक्सप्रेस का ठहराव एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। यह ठहराव शनिवार, 2 अगस्त 2025 से बहाल किया जाएगा। इसकी जानकारी मेराल प्रखंड के भाजपा नेताओं ने दी।

जानकारी के अनुसार, सिंगरौली-पटना लिंक एक्सप्रेस को रात्रि 11 बजे सांसद वीडी राम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान इस ट्रेन का मेराल स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया था, जिससे स्थानीय यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

ट्रेन ठहराव की बहाली के लिए मेराल के स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वीडी राम से लगातार मांग की थी। स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सांसद श्री राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मेराल स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति की मांग की। रेल मंत्री ने इस पर सकारात्मक पहल करते हुए ठहराव की मंजूरी दे दी।

इस सूचना के मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वीडी राम के प्रति आभार जताया है।

आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ,मनोज कुमार जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, रुपू महतो ,,धनंजय शर्मा, रोहित कुमार, संतोष डेविड, रविंद्र प्रसाद, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, वीरेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, रमाकांत गुप्ता, आनंद चंद्रवंशी, कंचन पांडेय आदि।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!