मेराल में होंडा शोरूम में चोरी, लैपटॉप व 10,000 नगद समेत बाइक की चाबियां गायब

Location: Meral

मेराल (गढ़वा), 10 अक्टूबर:
मेराल के नेनुआ मोड़ स्थित होंडा शोरूम में गुरुवार की रात चोरी की घटना हुई, जिसमें चोरों ने एक लैपटॉप, ₹10,000 नगद और छह नई बाइकों की चाबियां चोरी कर लीं। इस संबंध में शोरूम के प्रोपराइटर पीयूष कुमार (पिता – डॉ. लाल बहादुर शाह) द्वारा मेराल थाना में आवेदन दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे शोरूम को बंद किया गया था। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने शोरूम का ताला टूटा देख पीयूष कुमार को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच के दौरान ड्रावर में रखा ₹10,000 नगद, एक लैपटॉप और छह बाइकों की चाबियां गायब पाई गईं।

पीयूष कुमार ने बताया कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान मेराल निवासी आदित्य प्रसाद (उम्र लगभग 26 वर्ष, पिता – स्व. विश्वनाथ शाह) के रूप में की गई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!