
Location: Meral


मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाया गया। बुधवार को सुबह से ही मोहर्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी जुलूस में शामिल होकर ताजिया अखाड़ा इस्लामिक झंडा इत्यादि निकाला।
इस दौरान लोगों ने या अली या हुसैन के नारे लगाते हुए त्योहार मनाया। इस दौरान जुलूस में हिंदू मुस्लिम दोनो समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर लाठी डंडे अस्त्र शस्त्र की कलाबाजी मिलनी पर पहुंच प्रदर्शित किया। मिलने के बाद लोग ताजिया लेकर कर्बला पर जाकर दरुदो सलाम पढ़ कर फतेहा खानी किया और अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद मोहर्रम त्योहार का पहलाम संपन्न हुआ। मेराल मुख्यालय के अलावे हासनदाग, बाना, मकुना, गेरुआ, चामा, ओखरगाड़ा, तीसरटेटूका, पंचफेड़ी, लोवादाग, बिकताम इत्यादि गांव में मुहर्रम शांति पूर्वक संपन्न हुआ। मोहर्रम त्योहार शांति सौहार्द संपन्न के लिए पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद थाना प्रभारी विष्णुकांत तथा पुलिस प्रशासन के जवान काफी सक्रिय थे।