Location: Meral
मेराल: प्रखंड क्षेत्र के लातदाग गांव स्थित हाइवे सड़क पर शनिवार शाम करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान गोंदा गांव निवासी शिवकुमार प्रजापति के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शिवकुमार प्रजापति मोटरसाइकिल से अपने घर से रमना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पढ़ुआ मोड़ के पास उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे दुर्घटना हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही तेनार गांव निवासी झामुमो नेता जैनेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल भिजवाया। जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है।











