Location: Meral
मेराल, 4 अक्टूबर — मेराल के पुरानी बाजार स्थित युवा विकास मंच द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से संपन्न हुआ। वर्ष 1952 से लगातार आयोजित हो रहा यह महोत्सव क्षेत्र की एक प्रमुख सांस्कृतिक परंपरा बन चुका है।
पारंपरिक रीति से मां दुर्गा की प्रतिमा को भक्तों ने कंधों पर उठाकर, गाजे-बाजे और भक्तिमय जुलूस के साथ पुराने तालाब तक ले जाकर विसर्जित किया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। भक्तगण गीतों की धुन पर झूमते हुए बस स्टैंड होते हुए तालाब तक पहुंचे।
इस अवसर पर एसडीओ संजय कुमार पांडे भी मेराल पहुंचे और माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने विसर्जन जुलूस में शामिल होकर कंधा भी लगाया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, प्रमोद कुमार, सुजीत कुमार डब्लू, कृष्ण प्रसाद, हेमंत कालिया, प्रकाश चंद, चंदन कुमार, संजय हलवाई, संजीव कुमार, विवेक कालिया सहित युवा विकास मंच के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।











