मेराल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती मनाई


मेराल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई।

इस अवसर पर पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भाजपा की सरकार बनी, तो बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित किया गया। इनमें जन्मभूमि महू, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैतन्य भूमि मुंबई शामिल हैं। साथ ही दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना की गई।

हरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि बाबासाहेब को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया और उनकी विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके लेखों का डिजिटलीकरण किया गया। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने कहा कि भाजपा सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर बाबासाहेब के योगदान को अमर बना दिया। उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के भी जारी किए गए। साथ ही भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उत्तरी मंडल महामंत्री कंचन पांडे, दक्षिणी मंडल महामंत्री अमित शाह, जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तरी मंडल अध्यक्ष रुपु महतो, शिवनारायण चौधरी, रोहित कुमार, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, देवव्रत कुमार मेहता, वीरेंद्र ठाकुर, बालकेश्वर ठाकुर सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कलाकार म्यूजिकल ग्रुप ने गीतों से बांधा समां, मरीजों को फल बांट कर दी खुशियां

    कलाकार म्यूजिकल ग्रुप ने गीतों से बांधा समां, मरीजों को फल बांट कर दी खुशियां

    भूखमुक्त शहर की दिशा में एक और कदम: सोशल वर्कर संस्था ने जरूरतमंदों को कराया भोजन व लस्सी

    भूखमुक्त शहर की दिशा में एक और कदम: सोशल वर्कर संस्था ने जरूरतमंदों को कराया भोजन व लस्सी

    सम्मान, सेवा और समर्पण का संगम: गढ़वा में कंचन साहू को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

    सम्मान, सेवा और समर्पण का संगम: गढ़वा में कंचन साहू को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि व संगोष्ठी, शिक्षा को बताया सामाजिक बदलाव की कुंजी-डॉ. पातंजली केशरी 

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि व संगोष्ठी, शिक्षा को बताया सामाजिक बदलाव की कुंजी-डॉ. पातंजली केशरी 

    रंका के खरडीहा गांव में जलमीनार से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन घायल

    घर में घुसा टेंपो 4 वर्षीय बच्चें की मौत

    घर में घुसा टेंपो 4 वर्षीय बच्चें की मौत
    error: Content is protected !!