मेराल में बसपा ने बहन कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया

Location: Meral


मेराल। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन द रॉयल ग्रैंड रिजॉर्ट, खजुरी में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंद पासवान ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन मेहता, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, प्रदेश सचिव सुनीता देवी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे।
मुख्य अतिथि नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने अपने संबोधन में कहा कि देश में बहुजन आंदोलन की एकमात्र उत्तराधिकारी बहन कुमारी मायावती हैं, जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के मिशन को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है।
प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन मेहता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बहन मायावती के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि बहन मायावती देश की दूसरी सम्राट अशोक हैं, जो स्वतंत्रता, समता और न्याय पर आधारित व्यवस्था लागू करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं।
प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह ने बहन कुमारी मायावती के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि वे उनके नेतृत्व में निष्ठापूर्वक बहुजन समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में संघमित्रा गौतम, नरेश राम, महेश्वर राम, रामदेव राम, ज्ञानी राम, शिव शंकर राम, राहुल कुमार दुबे, मोतीराम, राजेंद्र राम, चंद्रिका सिंह खरवार, उदय राम, साबिर अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर संविदा राज एवं बसंत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बहन मायावती के जीवन और संघर्षों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बसपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!