मेराल में बकरीद त्यौहार के मौके पर ईद उल अजहा के नमाज सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न

Location: Meral

मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद पर्व त्यौहार के मौके पर ईद उल अजहा के नमाज सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई।

प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा की नमाज मेराल पूर्वारा टोला, बना, गेरुआ, हासनदाग, खुटैलिया, तीसरटेटुका, दुलदुलवा, चामा, लोवादाग, दलेली, पचफेड़ी, बिख्ताम इत्यादि गांव के ईदगाह में मुस्लिम धर्म के लोगों ने जाकर ईद उल अजहा के नमाज अदा किया। साथ ही देश की तरक्की और अमन चैन के साथ आपसी भाईचारा के लिए लोगों द्वारा दुआ की गई। त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने त्यौहार की मुबारकबाद दिया। बकरीद पर्व त्यौहार का मुस्लिम धर्म में खास मतलब है अपने पसंदीदा चीज को अल्लाह के राह में कुर्बानी देना अल्लाह सब्र का इम्तिहान लेता है कुर्बानी देने का मकसद है हर बुराई से बचने लोगो को मदद करने का पैगाम दिया है। त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा के नमाज संपन्न कराने के लिए सभी ईदगाहों में मुस्तैद रहे। त्योहार के मौके पर मुबारक बाद देने वालो में मेराल दक्षिणी के जीप सदस्य रौशन परवीन झामुमो नेता करीब अंसारी अतहर अली अंसारी उप प्रमुख नेजामुदीन खान प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष नुरुल हुदा मुखिया अजीज अंसारी पूर्व मुखिया महबूब अंसारी तबीब आलम, राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के अध्यक्ष फिरोज अंसारी शिक्षक ताहिर अंसारी समाज सेवी मुबारक अंसारी मुखिया पति दिलजान अंसारी, उप मुखिया आशिक अंसारी नबिज अंसारी नसीम अंसारी अलिशेर अंसारी, समाज सेवी जहूर रंगसाज जफीर अंसारी आर जेडी नेता मकसूद अंसारी विडिसी पति फरीद अंसारी खुर्शीद आलम पूर्व विडीसी इदरीश अंसारी, रेयाज अंसारी फारूक अंसारी रिजवान अंसारी डॉक्टर इलियास अंसारी आलम अंसारी अजहर अंसारी नाजिम अंसारी आदि लोग हैं।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से

    गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का चुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से

    श्री बंशीधर नगर: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया भगवान बांके बिहारी का दर्शन, हफीजुल पर बोले—पद की गरिमा का हो रहा दुरुपयोग

    श्री बंशीधर नगर: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया भगवान बांके बिहारी का दर्शन, हफीजुल पर बोले—पद की गरिमा का हो रहा दुरुपयोग

    कन्याओं के सशक्तिकरण हेतु भव्य सेमिनार, संस्था ने पेश की 14,000 बेटियों को संबल देने की मिसाल

    कन्याओं के सशक्तिकरण हेतु भव्य सेमिनार, संस्था ने पेश की 14,000 बेटियों को संबल देने की मिसाल

    गढ़वा से 17 नेताओं की झामुमो केंद्रीय समिति में एंट्री, संगठन में जिले की बढ़ती पकड़

    अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाया गया आग से बचाव का तरीका

    अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाया गया आग से बचाव का तरीका

    रमना: मवि गम्हारिया में बाल संसद का गठन, गूंजा कुमारी बनीं प्रधानमंत्री

    error: Content is protected !!