Location: Meral
मेराल। पतंजलि योग समिति द्वारा रविवार को प्रखंड कार्यालय पर जीवन में योग एवं आयुर्वेद के महत्व पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई लोग शामिल हुए। पतंजलि योग समिति के राज्य सह प्रभारी रासबिहारी तिवारी ने बैठक में शामिल लोगों को स्वस्थ निरोग तथा समृद्ध रहने के लिए योग, प्राणायाम के साथ आयुर्वेद को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में विभिन्न रोगों का भी इलाज संभव है। शरीर और मन से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम सबसे सहज तथा सफल माध्यम है। मौके पर उपस्थित बीएसटी के जिला प्रभारी संतोष चौबे ने कहा कि शीघ्र ही प्रखंड मुख्यालय में सात दिवसीय योग शिविर आयोजित की जाएगी तथा पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार तथा नियमित योग कक्षा का आयोजन होगा। पतंजलि के जिला महामंत्री बलराम शर्मा ने कहा कि प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। पतंजलि के प्रदीप केसरी अरविंद मिश्रा डॉक्टर आनंद कुमार तिवारी विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने भी जीवन में योग प्राणायाम और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में मेराल नवजीवन अस्पताल के संचालक विजय यादव के सुपुत्र की असामयिक मृत्यु पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संजय भगत रुपू महतो मंगल यादव मदन यादव लक्ष्मी महतो बीजेश्वर प्रजापति छोटन कुमार रामप्रवेश मेहता विकास कुमार विवेकानंद चौबे भारत भूषण तिवारी यासीन अंसारी श्रवण कुमार लालू प्रसाद विनोद कुशवाहा आदि शामिल थे।











