मेराल में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का विरोध प्रदर्शन, चार सूत्री मांगों को लेकर जताया आक्रोश

Location: Meral

मेराल। झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बुधवार को मेराल प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने चार सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एकदिवसीय हड़ताल पर रहते हुए सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग कर रही थीं।

इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका श्याम दुलारी देवी ने बताया कि पूरे झारखंड में यूनियन के आह्वान पर हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी चार प्रमुख मांगें हैं —

  1. श्रमिक विरोधी चारों कानूनों को रद्द किया जाए,
  2. मानदेय बढ़ाकर ₹26,000 किया जाए,
  3. पेंशन और ग्रेच्युटी की सुविधा दी जाए,
  4. टीएचआर वितरण में एफआरएस प्रक्रिया को पूरी तरह से बंद किया जाए।

प्रदर्शन में विभा रानी, बिना सिंह, अनीता पांडे, कनीजा खातून, जैनुल बीबी, गीता देवी, अंबा रानी, मीरा देवी, गुलशन आरा, सुनीता देवी, सुमन देवी, खुशबू गुप्ता, राजकुमारी देवी, चिंता देवी, सनम आरा सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं व सहायिकाएं शामिल थीं।

आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!