Location: Meral
मेराल। थाना पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी के मामले में रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी छोटू चौधरी उर्फ जितेंद्र कुमार चौधरी (21 वर्ष) और गिरफ्तार वारंटी के रूप में थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा गांव निवासी रेयाज अंसारी, पिता कसमुद्दीन अंसारी, शामिल हैं।
छोटू चौधरी के खिलाफ मेराल थाना कांड संख्या 67/24 के तहत मामला दर्ज है। विदित हो कि 31 मार्च 2024 को अकलवानी गांव निवासी रोहित कुमार के घर में रात के समय अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में रोहित कुमार द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया था।
पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घटना में हारादाग गांव निवासी छोटू चौधरी की संलिप्तता पाई और उसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, वारंटी रेयाज अंसारी को भी पकड़ा गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया।











