
Location: Meral
मेराल: महाशिवरात्रि के अवसर पर मेराल थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी विष्णु कांत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। आचार्य संत प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक रीति से हवन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
भंडारे एवं धार्मिक अनुष्ठान में एसआई प्रेम प्रकाश पांडेय, दिनेश मूंडा, अरविंद साव, राजू दुबे, अरविंद यादव, समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता, मदन प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद जहूर, विजय यादव, मुन्ना राम, संजय प्रसाद, डॉक्टर लालमोहन, रुपू महतो सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।