मेराल थाना के सामने वाहन चेकिंग में अव्यवस्था, विधायक प्रतिनिधि ने उपायुक्त को दिया आवेदन

Location: Meral

मेराल थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान अव्यवस्था उत्पन्न होने पर विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन ने उपायुक्त गढ़वा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहते, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आवेदन में बताया गया कि झारखंड सरकार ने दो पहिया वाहनों के चालान की व्यवस्था तत्काल जांच स्थल पर भरने की घोषणा की थी, लेकिन इस व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके कारण आम जनता को बेवजह मोटरसाइकिल जप्त कर लेने और कई अन्य शुल्कों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, गढ़वा जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में जटिलता के कारण लोग उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लाइसेंस बनवा रहे हैं, जिससे राज्य सरकार के राजस्व में नुकसान हो रहा है।

डॉक्टर लालमोहन ने कहा कि गढ़वा जिला कृषि प्रधान इलाका है, जहां किसान रोजाना अपनी फसल लेकर आते-जाते हैं। इस दौरान थाना के सामने वाहन चेकिंग से किसानों और आम लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि वाहन जांच करते समय तत्काल ऑन स्पॉट चालान काटने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मोटरसाइकिल गाड़ी को जांच करने और पकड़ने का काम किया जा सके।

सोमवार को इस मुद्दे पर चर्चा हो रही थी, जब एक मोटरसाइकिल सवार यात्री थाना के सामने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प करते हुए भागने में सफल रहा।

इस दौरान गढ़वा जिला विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!