मेराल के हासनदाग गांव में लगी भीषण आग, तीन घर जलकर राख

मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना लगभग सुबह 10 बजे की है, जब बदन चौधरी के खपड़ैल घर के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कृष्णा चौधरी और सोमारू चौधरी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जुटाया और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर अंचलाधिकारी यशवंत नायक और थाना प्रभारी मेराल मौके पर पहुंचे। मेराल में अग्निशमन वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण गढ़वा से दमकल गाड़ी मंगाई गई, जो देर से पहुंची। तब तक लाखों की संपत्ति—अनाज, कपड़े, गहने, बिस्तर और नगदी—खाक हो चुकी थी।

मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं अंचलाधिकारी ने तीनों पीड़ित परिवारों को 50 किलो चावल और 5 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की, साथ ही आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने की बात भी कही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!