Location: Meral
मेराल। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस विद्यार्थियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक को विद्यार्थियों तथा अतिथियों द्वारा महान शिक्षाविद सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि की। विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरु जनों को यथाशक्ति उपहार देकर सम्मानित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस महान अवसर पर डी ए भी लीला बच्चन पब्लिक स्कूल लात दाग में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुरुजनों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। निर्देशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की प्राचीन विधा रही है। इसलिए गुरु एवं शिष्य दोनों को अपने दायित्वों का स्मरण करते हुए उसका निर्वहन करना चाहिए। इन विद्यालयों के अतिरिक्त सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जाने की जानकारी है।











