
Location: Meral
मेराल। प्रखंड के 20 पंचायतों में से केवल दो—हसनदाग और विकताम—टीवी (क्षय रोग) मुक्त घोषित किए गए हैं। इस उपलब्धि पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और वीडियो सतीश भगत ने दोनों पंचायतों की मुखिया, फूलमंती देवी और सुरेश पासवान, को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से भेजा गया था। सम्मान प्राप्त करने पर मुखिया फूलमंती देवी ने हर्ष व्यक्त किया और पंचायत को हर क्षेत्र में बेहतर बनाने का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, हुमायूं कबीर, दीपेश तिवारी, पिंटू कुमार, मुखिया पति हरेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, रविंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।