
Location: Shree banshidhar nagar
मेराल: प्रखंड के अकलवानी गांव की छाया कुमारी ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को मेराल भाजपा परिवार की ओर से उनके घर जाकर फूल-माला व बुके देकर भव्य स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।
छाया कुमारी के पिता सुनील दुबे और माता को भी कठिन परिस्थितियों में बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए सराहा गया। सभी ने उनके संघर्ष और समर्पण की प्रशंसा की।
बधाई देने वालों में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष रुपू महतो, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, उत्तरी युवा मोर्चा अध्यक्ष रामाकांत गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, मेराल प्रखंड कार्य समिति सदस्य इंजीनियर रोहित कुमार, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सुनील कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे।