मेराल: ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Location: Meral

मेराल: आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार को मेराल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक में एसडीओ ने सभी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों और कानून का पूर्ण रूप से पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने डीजे बजाने पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी विष्णु कांत ने सभी को अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि यदि त्योहार के दौरान कहीं भी अशांति की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रबुद्धजनों से त्योहारों से जुड़े कार्यक्रमों पर निगरानी रखने और प्रशासन से समन्वय बनाए रखने की अपील की।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार भगत और प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने लोगों से ईद, रामनवमी और सरहुल का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में पुलिस पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य संजय सिंह, डॉ. लालमोहन, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी, शंभू राम, किसान संघ के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, रुपू महतो, रामाशीष मेहता, मुखिया राम सागर महतो, मुन्ना राम, मनदीप सिंह, वीरेंद्र नाथ तिवारी, संजय राम, सुरेश पासवान, अजीज अंसारी, रमाकांत गुप्ता, हरेंद्र चौधरी, रविंद्र प्रसाद, उप मुखिया रमजान अंसारी, नबीज अंसारी, जफिर अंसारी, नसमुद्दीन अंसारी, सद्दाम अंसारी, शिव कुमार चौधरी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, कुर्बान अंसारी, सोनू अंसारी, हकीक खान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!