
Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित गांधी पार्क में बीती रात अज्ञात लोगों ने दो युवकों को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायलों में शाहपुर गौसिया मोहल्ला निवासी राज कुरैसी पिता इसराइल कुरैशी,साहिल खान पिता फिरोज खान का नाम शामिल है।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद दोनो युवक खतरे से बाहर है।इस घटना के बारे में घायल राज कुरैशी की बहन मिन्नत प्रवीण ने बताया की सोमवार की रात करीब 7:30 हम सभी घर के सभी सदस्य मेदिनीनगर गांधी पार्क घूमने गए थे। गांधी पार्क में अज्ञात युवक हमारे बहन बेटियों के साथ छेड़खानी करने लगे।इसका विरोध करने पर युवकों ने हमारे भाई राज कुरैशी और साहिल खान को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।