मृतका की शीवरानी देवी नवादा बघमनवा के रुप में हुई

Location: Garhwa

मेराल। थाना क्षेत्र के एनएच 75 सड़क बस स्टैंड पर पिलर संख्या 33 के पास गुरुवार के दोपहर में डीप टेलर हाइवा के पहिया से दबकर एक महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शीवरानी देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पति फुदेनीराम गढ़वा के नवादा पंचायत अंतर्गत बघमनवा गांव की बताई गई है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि जेएच 03y/ 6826 नंबर के टेंपो पर गढ़वा जाने के लिए मृतक महिला बैठी हुई थी। इसी बीच टेंपो चालक रस्सी खिंचकर टेंपो स्टार्ट कर दिया। लेकिन टेम्पो गेयर में रहने के कारण स्वत: आगे की ओर बीना ड्राइवर के बढ़ते हुए सामने पड़े एक पत्थर पर चढ़ कर अनियंत्रित होने से उक्त महिला सड़क पर गिर गयी। वहीं गढ़वा से बंशीधर नगर की ओर जा रही कोयला लदा डीप टेलर हाइवा के पिछले चक्का के नीचे चपेट में आ गयी। जिससे ट्रक का पिछला चक्का उसके माथे पर चढ़ने से घटना स्थल पर ही कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों चालक अपने अपने वाहन को छोड़कर भाग गए।घटना के बाद मौके पर देखने वाले लोगों की काफी भीड़ लग गई। जबकि दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतारें लग गयी। घटना की सूचना पर मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत ने ए एस आई अखिलेश्वर सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। जहां पुलिस ने उक्त टेंपो को कब्जे में लेकर शव को उस में रखकर अंतः परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा को भेज दिया है।
आए दिन इस तरह की हो रहे दुर्घटना एवं घटना को लेकर स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों में काफी आक्रोश है। व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने बताया कि मेराल बस स्टैंड एन एच 75 पर एवं चौराहे पर टेंपो लगाने, सब्जी दुकान तथा ठेला खोमचा लगाने से भीड़ भाड़ होने पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जबकि एन एच 75 सड़क होने के कारण छोटी बड़ी भारी भरकम वाहनों को लगातार आना जाना लगा रहता है। वहीं फ्लाई ओभर निर्माण होने के कारण और ज्यादा समस्या उत्पन्न हो गया है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य करा रहे एमजीसीपीएल कंस्ट्रक्शन द्वारा सड़क पर उच्च नीच उभर खाभर स्थिति में सड़क छोड़ दिया गया है। साथ ही पिलर के दोनों तरफ सड़क को चालू नहीं किया जा सका है। जिससे आए दिन दुर्घटना हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेराल बस स्टैंड एनएच 75 को टेंपो, सब्जी दुकान तथा ठेला लगाने के कारण उत्पन्न जाम के स्थिति से मुक्ति करने को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं एमजीसीपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी जानकारी दिया गया था। इसके बावजूद भी इस पर कोई सार्थक पहल नहीं किए जाने से ऐसी घटनाएं हो रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!