
Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के सुदना निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय के पुत्र रौशन राज को शहर थाना क्षेत्र के निमिया निवासी पिंटू कुमार पासवान,सोनू कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस घटना के बारे में घायल व्यक्ति रौशन राज पांडे ने बताया की वह मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते है।वह मंगलवार की शाम निमिया में अपना कंपनी के किस्त का पैसा पिंटू कुमार पासवान के घर वसूली करने गए थे।इसी बीच रोशन राज और पिंटू पासवान में बहस हो गई। बहस होने के बीच पिंटू पासवान ने रोशन राज को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी रोशन राज के परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रोशन कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के बाद भी रोशन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।