Location: Meral
मेराल। झारखंड निर्माता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र साव और राजकुमार साव ने सोमवार को दिल्ली के न्यू झारखंड भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि बाबा (शिबू सोरेन) की तबीयत में पहले से काफी सुधार है और उनकी स्थिति अब नियंत्रण में है। चिंता की कोई बात नहीं है, ईश्वर ने चाहा तो वे बहुत जल्द झारखंड लौटेंगे।
वीरेंद्र साव ने दिशोम गुरु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परमेश्वर से प्रार्थना की है।











