
Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि — प्रखंड क्षेत्र के खरसोता पंचायत की मुखिया रीता देवी की सासु मां एवं मुखिया पति विजय राम की माता, 75 वर्षीय फूला देवी का निधन सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे हो गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय राधा-कृष्ण मंदिर के समीप कौड़ नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
फूला देवी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा में जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव, पूर्व उपप्रमुख विनोद यादव, उप मुखिया जनेश्वर चौधरी, विजय राम, संजय राम, विनोद राम, उमेश राम, सुदर्शन राम, राजू राम, अरुण कुमार रवि, चंद्रन, महेंद्र राम, दर्दई राम, हरिशंकर राम, राहुल कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।