मुंबई में इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Location: Manjhiaon

:

मझिआंव (प्रतिनिधि): थाना क्षेत्र के घुरुआ गांव निवासी समीम खान के पुत्र और पेशे से इंजीनियर अफजल खान (उम्र 23 वर्ष) की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार रात मुंबई के त्रिकौल टैगोर नगर रेलवे लाइन के पास जीआरपीएफ पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, जो गुरुवार रात लगभग 10 बजे एंबुलेंस के माध्यम से गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

अफजल खान इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद मुंबई में डेढ़ साल से कार्यरत थे। तीन माह पूर्व वे दोबारा काम के सिलसिले में मुंबई गए थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता समीम खान गुजरात में ऑपरेटर का कार्य करते हैं, जो घटना की सूचना मिलते ही गांव लौट आए।

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में अफजल का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

मृतक के चचेरे भाई राजा खान ने इसे हत्या का मामला बताते हुए कहा कि “मेरे भाई को पहले मारकर रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया है, जबकि इसे आत्महत्या या ट्रेन से गिरकर मौत दिखाने की कोशिश की जा रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि मृतक का एक युवती से मोबाइल पर प्रेम-प्रसंग चल रहा था, और मामला इससे जुड़ा हो सकता है।

इस संबंध में मझिआंव थाना को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला घटनास्थल मुंबई में दर्ज कराने की बात कही है। मझिआंव थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने कहा, “यह मामला मुंबई का है, इसलिए एफआईआर वहीं दर्ज होगी क्योंकि घटना वहीं घटी है।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!