Location: Manjhiaon
मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के बोदरा पंचायत एवं आस-पास के क्षेत्रों से लगभग चार दर्जन कांवरियों को युवा समाजसेवी अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे ने अंगवस्त्र देकर बाबा धाम के लिए रवाना किया। इससे पहले सभी कांवरियों ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और बोल बम के जयघोष के साथ सुरक्षित वाहनों से देवघर की ओर प्रस्थान किया।
समाजसेवी मीनू दुबे ने बताया कि वे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पंचायत क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालु कांवरियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हैं और जलपान की व्यवस्था के साथ बाबा धाम के लिए विदा करते हैं। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से पूरे पंचायत और जिले की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
इस मौके पर अनेंश यादव, संजय विश्वकर्मा, संतू सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद चौहान, चार्ली सिंह, रविकांत सिंह, राहुल पांडेय, अमित सिंह, शनि कुमार, रौशन सिंह, पंकज सिंह, पुष्पा देवी, अमर सिंह, सचिन चंद्रवंशी सहित अन्य कांवरिया शामिल थे। वहीं कार्यक्रम में भानु प्रताप पासवान, जितेंद्र यादव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।











