मिट्टी के घर गिरने से दबकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Location: भंडरिया

मेदिनीनगर। छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ चौराड़ गांव निवासी स्वर्गीय गनौरी यादव के पुत्र राजदेव यादव उम्र 55 की मौत मिट्टी के घर गिरने से हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे राजदेव यादव अपने घर में अकेले थे।घर में कोई नहीं था और काफी बारिश भी हो रही थी। इसी बीच मिट्टी का घर उनके ऊपर गिर गया।जिसके कारण दब कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर पहुंचे तो देखा कि मिट्टी के घर गिरने से मलवे में दबकर राजदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!