मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा पर दिया गया जोर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर, 28 मई: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण कार्यक्रम, सुरक्षित मातृत्व प्रसव, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, गोल्डन कार्ड निर्माण, सिकल सेल जांच, ई-संजीवनी सेवा, एनीमिया जांच, परिवार नियोजन, कुपोषण की रोकथाम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और आभा कार्ड निर्माण की समीक्षा की गई।

प्रत्येक माह की 11 तारीख को परिवार कल्याण दिवस और 21 तारीख को आयुष्मान मेला के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक ने सीएचओ और एएनएम को वित्तीय प्रबंधन, अनटाइड फंड के उपयोग, नकद निकासी, व्यय प्रक्रिया और कैश बुक संधारण पर प्रशिक्षण दिया।

बैठक में अरुण लकड़ा, सुनील कुमार पटेल, अनूप कुमार, कमल सिंह सैनी, इंद्र किशोर विश्वकर्मा, संगीता कुजूर, रानी कुमारी सहित सभी सीएचओ और एएनएम उपस्थित थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं को समयबद्ध और जनहित में संचालित करने का आह्वान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!