
Location: पलामू
मेदिनीनगर।पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव में बीती रात शराब के नशे में हुई मारपीट में महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में श्रवन सिंह (40)जयनंदन सिंह( 45) सुषमा कुमारी उम्र 16 वर्ष और प्रवेश सिंह का नाम शामिल है।इस घटना के बारे में घायल व्यक्ति श्रवन सिंह ने बताया की बीती रात करीब 9:00 बजे हमारा चचेरा भाई प्रवेश सिंह घर पर पहुंचा और शराब के नशे में गाली देने लगा।इसके बाद लोगो ने उसे समझा बुझा कर उसे घर भेजा।इसी बीच शराब के नशे में प्रवेश सिंह नाले में गिर गया।नाले में गिरने के बाद प्रवेश सिंह अपना घर गया और अपने घर के लोगो के साथ मेरे घर पर पहुंच कर मारपीट करने लगा।जिसमे मेरे घर के लोग घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद सभी घायल खतरे से बाहर है।वही इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।जानकारी मिलने पर पुलिस मारपीट से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।