
Location: पलामू
मेदिनीनगर।हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही टोला नयकाडीह गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र विकास कुमार उम्र 20 वर्ष को मामूली विवाद में बगलगीर ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव में रमाकांत तांतो के घर बारात आया था। इसी बीच बारात में आए गाड़ी को विकास कुमार साइड करवा रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर श्यामलाल तांतो से विकास की बहस हो गई।इसी बीच गांव बगलगीर श्यामलाल तांतो,अशोक प्रसाद गजेंद्र तांतो,नरेंद्र तांतो,सतीश तांतो ने मिलकर विकास कुमार को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल विकास कुमार को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर अस्पताल में विकास कुमार के सिर में करीब 16 टांके लगे हैं।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।