Location: Garhwa
गढ़वा। सिविल कोर्ट में पदस्थापित एक जज साहब के बॉडीगार्ड कन्हैया प्रसाद जी की माताजी के लिए A+ ब्लड की तत्काल आवश्यकता की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे अपने सामाजिक ग्रुप में साझा किया।
उनकी इस पहल का सकारात्मक असर हुआ और पाठक मोहल्ला के युवा मोहित कांस्यकार ने बिना देर किए गढ़वा ब्लड बैंक पहुंचकर एक यूनिट A+ ब्लड दान किया। मोहित ने इस कार्य के माध्यम से मानवता और सामाजिक सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
ब्लड डोनेशन के इस पुण्य कार्य के दौरान मोहित के अभिभावक अनिल कांस्यकार सहित संतोष केसरी, चंदन कांस्यकार, आकाश केसरी, शुभम केसरी, विनय कांस्यकार, गोविंद गोंड, मंटू केसरी और कन्हैया प्रसाद जी उपस्थित रहे।
इस संवेदनशील पहल और तत्परता के लिए समाज इन सभी युवाओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। ऐसे कार्य न केवल लोगों की जान बचाते हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक प्रेरणा भी फैलाते हैं।











