Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि)। सरकोनी पंचायत के महुली गांव में बुधवार को एसबीआई फाउंडेशन रोज के तहत संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के द्वारा स्तनपान सप्ताह मनाया गया और एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ. विजय गोस्वामी ने स्तनपान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजात बच्चों को स्तनपान कराने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वे स्वस्थ्य रहते हैं। इसके अलावा माताओं में स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की आशंका भी कम हो जाती है।
शिविर के दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा और चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस मौके पर डॉ. विजय गोस्वामी, फार्मासिस्ट नीरज कुमार, लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार, एएनएम प्रतिमा श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर अमरेन्द्र कुमार, प्रभाकर श्रीवास्तव, स्वास्थ्य सहिया सोनी देवी, ग्रामीण महिलाएं रीता देवी, सुधा देवी, लालती देवी, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।











