महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा देवी को दी गई भावभीनी विदाई

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा देवी के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को प्रखंड सभागार में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक और अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार समेत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिकाओं ने उपहार और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

बीडीओ और सीओ ने सुमित्रा देवी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला होते हुए भी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और लगन के साथ पालन किया। वे मृदुभाषी थीं और सेविकाओं-सहायिकाओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करती थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने वाले हर व्यक्ति को एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना ही है, लेकिन सुमित्रा देवी के साथ कार्य करते हुए जो आत्मीय लगाव बना, उसे भूल पाना कठिन होगा। वे जहां भी रहें, स्वस्थ और सुखमय जीवन व्यतीत करें, यही भगवान से कामना है।

समारोह में अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, प्रखंड नाजिर जितेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रभा देवी, सेविका संगीता देवी, शीला देवी, अनुराधा देवी, कल्पना देवी, मालती देवी, सरिता देवी, सविता देवी, बिंदा देवी, रीमा देवी, मीरा देवी सहित मझिआंव व बरडीहा प्रखंड क्षेत्र की अनेक सेविका-सहायिकाएं उपस्थित रहीं।


Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान
    error: Content is protected !!