Location: Garhwa
गढ़वा थाना क्षेत्र के बांय गांव निवासी ममता देवी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपने गांव के ही ददन राम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ममता देवी के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह अपनी गाय बांधने के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान ददन राम ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
महिला का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो ददन राम के साथ अमित राम, सुकेश राम, संदेश राम, रविंद्र राम और पार्वती देवी वहां आ गए। सभी ने मिलकर उनके साथ, उनके पति विजय राम तथा पुत्री अमृता कुमारी के साथ मारपीट की और अश्लील गाली-गलौज भी किया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वे थाने पहुंचीं और पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को दी है।












