महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल,एक अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया की दिनांक – 16.05.25 को रात्री करीब 11 बजे के आस पास छतरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बाघामाड़ा टोला बोहला में अपने घर के बाहर विमला देवी उम्र 55 वर्ष पति हरि भुईयां अपने पति के साथ सोयी हुई थी कि अपराधियों के द्वारा विमला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में उनके पति हरि भुईयां के दिए आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया। घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आधार पर काम करते हुए इस घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अपराधी गौतम के द्वारा बताया गया कि इसके घर में इनके परिजन का तबियत लगातार खराब रह रहा था एवं इन लोगों का पूर्व से बिमला देवी से जमीन-जायदाद को लेकर लड़ाई झगड़ा भी चल रहा था। गौतम का मानना था बिमला देवी डायन भूत वाला काम जानती है और इसी के कारण इसके घर में सबका तबियत खराब रहता है। इससे परेशान होकर गौतम ने बिमला देवी को मारने का योजना बनाया। इस योजना में उसने दूर के भाई विनोद भुइयां से बिमला देवी को मरवाने के लिए मदद मांगी। विनोद भुइयां अपने गांव के ही सकेंद्र उरांव से गौतम की जान पहचान कराई। सकेंद्र इस घटना को करने के लिए 80,000/- रुपया का मांग किया। जिसे घटना के पहले 50,000/- और बाद में 30,000/- देने का बात हुआ। इस घटना को करने के लिए सकेंद्र उरांव अपने साथ अपने दो दोस्तों (याद अली उर्फ सोनू अली एवं एक अन्य) को शामिल किया। सकेंद्र उरांव अपने दो दोस्तों एवं गौतम के साथ मिलकर मृतिका बिमला देवी के घर का रेकी 3-4 दिन पहले कर लिया और सारा प्लान बनाया। फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मोटरसाइकल से सकेंद्र उरांव मृतिका के घर गया और घटना कारीत किया। इस घटना में शामिल सकेंद्र उरांव एवं याद अली उर्फ सोनू अली को आगजनी कांड में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एक अन्य अपराधी के विरुद्ध छापामारी जारी है।गिरफ़्तार आरोपियों में 1. गौतम कुमार उम्र – 23 वर्ष पिता बन्धु भुइंया ग्राम बाघामाड़ा टोला बोहला थाना छतरपुर जिला – पलामू 2. बिनोद भुइंया उम्र – 35 वर्ष पिता स्व ० ब्रह्मदेव भुइंया ग्राम बरडीहा पो० चराई थाना- छतरपुर जिला – पलामू का नाम शामिल है। जबकि एक आरोपी अभी भी खराब है। आरोपियों के पास से पुलस ने दो मोबाइल बरामद फोन किया है। छापामारी अभियान में छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद एसआई इंद्रजीत राणा, सुशील उरांव,एएसआई राजीव कुमार और छतरपुर थाना के पुलिस जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!