मनरेगा योजनाओं में अनियमितता: जांच के बाद 11 कर्मी व पदाधिकारी पर कार्रवाई, तीन को सेवा से हटाया गया

Location: Garhwa


गढ़वा (धुरकी प्रखंड)
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड में संचालित योजनाओं की जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। मनरेगा लोकपाल, गढ़वा द्वारा की गई जांच में ग्राम मिरचर्ईया में क्रियान्वित तीन योजनाओं में व्यापक गड़बड़ी पाई गई — जिनमें शामिल हैं:

  1. सलीम अंसारी के खेत में कूप निर्माण,
  2. शमशीर अंसारी के खेत में कूप निर्माण,
  3. तौफिक अंसारी के खेत में कूप निर्माण।

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जांच में दो योजनाओं में प्रतिबंधित जेसीबी मशीन से कार्य कराया गया, जबकि एक योजना में प्राक्कलन से हटकर निर्माण कार्य हुआ। कार्यान्वयन स्तर पर भारी अनियमितता सामने आने के बाद संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 11 कर्मियों/पदाधिकारियों को उत्तरदायी ठहराया है:

  • सेवा से कार्यमुक्त:
    1. श्री अनिल कुमार यादव (ग्राम रोजगार सेवक)
    2. श्री उमेश कुमार (ग्राम रोजगार सेवक)
    3. श्री नितेश कुमार सिंह कुशवाहा (कनीय अभियंता)
    4. श्री राकेश रंजन रवि (कनीय अभियंता)
    5. श्री मुकेश दूबे (कनीय अभियंता)
    6. श्री बबलू प्रसाद (लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर, PMAY-G)
  • निलंबित:
    7. श्री रामाशंकर सिंह (पंचायत सचिव)
  • वित्तीय शक्तियां स्थगित:
    8. श्री शगुनी राम (मुखिया, मिरचर्ईया)
  • स्थानांतरण:
    9. श्री जहान अंसारी (सहायक अभियंता, मनरेगा)
    10. श्री कमलेश राम (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी)
  • प्राथमिकी प्रक्रिया प्रारंभ:
    11. श्री छवि सिंह (तत्कालीन पंचायत सचिव)

जिला प्रशासन ने दोहराया कि जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की अनियमितताओं पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सही तरीके से पहुंचे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!