मतदाता सूची अद्यतन को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, अधिकाधिक नाम जोड़ने पर दिया जोर

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): आगामी चुनाव को लेकर मतदाता सूची के सतत पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे आम जनता को जागरूक करें और योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। एसडीओ ने कहा कि राजनीतिक दलों के सदस्य आम लोगों के संपर्क में रहते हैं, इसलिए वे इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा:

  • मतदाता बनने के लिए मतदाता हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक प्रपत्र-6 के तहत रंगीन फोटो, आयु एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।
  • प्रवासी भारतीयों के लिए प्रपत्र-6क, मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के लिए प्रपत्र-6ख, नाम विलोपन के लिए प्रपत्र-7, तथा सुधार और स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 में आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप की विस्तृत जानकारी दी गई और मौके पर ही ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही, राजनीतिक दलों से इस ऐप के प्रचार-प्रसार की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
इस अवसर पर श्री बंशीधर नगर, भवनाथपुर एवं डंडई प्रखंड के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा भाजपा के मुकेश कुमार चौबे, झामुमो के अमरनाथ पांडेय, आम आदमी पार्टी के सत्य प्रकाश पांडेय, बसपा के मनोज कुमार चौबे, सीपीआई (एम) के घनश्याम पाठक और भाकपा माले के रंजन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!