मड़वनिया के पास चलती ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की मौत, समय पर एंबुलेंस न मिलने से तोड़ा दम

Location: Ramana

रमना (गढ़वा):
गढ़वा-चोपन रेलखंड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मड़वनिया गांव के समीप हुआ, जब सीसीबी पैसेंजर ट्रेन से वह व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। ट्रेन के गेट से गिरने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और कुछ समय तक वह जीवित भी रहा। हालांकि, समय पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!