Location: Manjhiaon
मझिआं। आगामी कर्मा पूजा एवं मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर रविवार को बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। थाना प्रभारी ने पंचायत के मुखियाओं एवं जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी कि वे अपने-अपने पंचायतों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें।
इस मौके पर जतरो-बंजारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि नसरुद्दीन अंसारी उर्फ बहादुर अंसारी, दिलदार शेख, योगेंद्र रजवार, एहेताम आलम, शिव प्रसाद गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।











