मझिआंव व बरडीहा में झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर मंगलवार को मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंडों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार दोनों प्रखंडों के कुल 15 पंचायत सचिवालयों में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

मझिआंव प्रखंड के रामपुर, टरहे, पुरहे, सोनपुरवा, बोदरा, करमडीह, तलसबरिया, मोरबे और खरसोता पंचायतों में तथा बरडीहा प्रखंड के सुखनदी, आदर, जतरो बंजारी, बरडीहा, सलगा और ओबरा पंचायतों में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी में मनरेगा कर्मी, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और स्वयंसेवी महिलाएं शामिल हुईं। प्रतिभागियों ने “श्रमिकों की शक्ति राष्ट्र की प्रगति”, “हर हाथ को काम, गांव में खुशहाली का नाम”, “मेहनत की कमाई है हक की लड़ाई है”, “मनरेगा का इरादा, ग्रामीण विकास का वादा” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए।

इसके बाद सभी पंचायत सचिवालयों एवं दोनों प्रखंड कार्यालयों में मनरेगा कर्मियों, बागवानी लाभुकों, बागवानी सखियों, कूप निर्माण लाभुकों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के बीच प्रशस्ति पत्र व जॉब कार्ड का वितरण किया गया।

मझिआंव प्रखंड सभागार में बीडीओ सह सीओ कनक और बरडीहा प्रखंड सभागार में बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने झारखंड राज्य के गठन, इसके विकास यात्रा और मनरेगा योजनाओं के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर मुखिया कुमारी छाया, इंदु सिंह, शंभू पासवान, पुनम देवी, मुसर्रत जहां, अख्तर खां, महताब आलम, निर्मला देवी, रीता देवी, रिसा देवी, सलमा बीवी, रुखसाना खातून, उमेश प्रजापति, सरोज देवी, प्रभारी मुखिया कविता देवी, बीपीओ अजित सिंह, प्रभु टोप्पो, लेखा सहायक राजू ठाकुर, परमानंद प्रसाद, शतीश सिंह, प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख सकेद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी, प्रखंड सह अंचल कर्मचारी, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!