Location: Manjhiaon
मझिआंव
उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के सभी पंचायतों में 21 नवंबर से निर्धारित तिथि के अनुसार “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में दोनों प्रखंडों के बीडीओ द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
मझिआंव प्रखंड कार्यक्रम (बीडीओ सह सीओ कनक के अनुसार):
- 22 नवंबर – मोरबे पंचायत, सूर्य मंदिर के समीप
- 24 नवंबर – तलश बरिया पंचायत, घुरूवा खुर्द कब्रिस्तान के बगल में
- 25 नवंबर – बोदरा पंचायत भवन
- 26 नवंबर – रामपुर पंचायत भवन
- 27 नवंबर – सोनपुरवा पंचायत, भटौंलिया मोड़ के समीप
- 28 नवंबर – करमडीह पंचायत, मुखदेव हाई स्कूल खेल मैदान
- 1 दिसंबर – पुरहे पंचायत भवन
- 2 दिसंबर – खरसोता पंचायत भवन
- 3 दिसंबर – टढ़हे पंचायत भवन
बरडीहा प्रखंड कार्यक्रम (बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार के अनुसार):
- 21 नवंबर – बरडीहा पंचायत, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीप खेल मैदान
- 22 नवंबर – सलगा पंचायत भवन परिसर
- 25 नवंबर – जतरों–बंजारी, मारे–गुरु मंदिर के समीप
- 27 नवंबर – आदर पंचायत, मदरसा चौक
- 28 नवंबर – सुख नदी पंचायत भवन परिसर
- 29 नवंबर – ओबरा पंचायत भवन परिसर
दोनों पदाधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीख पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दें और योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। वह











