Location: Manjhiaon
मझिआंव। प्रखंड सभागार में शनिवार को मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड की करीब 105 आंगनबाड़ी सेविकाओं को राज्य स्तरीय टीम द्वारा एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का संचालन बबलू कुमार और राना तबस्सुम ने किया। उन्होंने सेविकाओं को पोषण ट्रैकर से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी। बताया गया कि बच्चों को पोषण आहार कब और किस प्रकार देना चाहिए तथा पोषण के साथ पढ़ाई को कैसे जोड़ा जा सकता है। प्रशिक्षण सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर शाम तक चला।
इस अवसर पर सेविकाओं ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उपस्थित सेविकाओं में वृंदा देवी, मीना देवी, सरिता देवी, पूनम देवी, श्यामा पति देवी, रीना देवी, देवंती देवी, विनीता देवी, अंजूम आरा, सावित्री देवी समेत दोनों प्रखंडों की कई आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल थीं।











