Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि):
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत कक्षा आठवीं की छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने के क्रम में गुरुवार को मझिआंव प्रखंड के 9 स्कूलों में कुल 394 साइकिलों का वितरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (बीपीओ) विवाह रानी कुजूर ने बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत निम्नलिखित विद्यालयों के छात्राओं को साइकिल दी गई:
- मध्य विद्यालय बिडंडा – 37 साइकिल
- जाहर सराय – 6 साइकिल
- खरसोता – 24 साइकिल
- अखौरी तहले – 48 साइकिल
- करमडीह – 79 साइकिल
- भूसुआ – 24 साइकिल
- कामत – 8 साइकिल
- बुढ़ी खाड़ – 47 साइकिल
- मोरबे – 81 साइकिल
इस प्रकार कुल 394 छात्राओं को योजना के तहत साइकिल वितरित की गई।
साइकिल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक राम सिंह, सरोज कुमार, अंबिका राम, जितेंद्र कुमार, सरोज कुमारी, अवधेश कुमार, रवि, उपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस पहल से छात्राओं के स्कूल आने-जाने में सहूलियत बढ़ेगी और उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।











