मझिआंव में होली पर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, बाजार रहा सुना

Location: Manjhiaon

मझिआंव: होली के अवसर पर गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा बम-पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन के इस सख्त आदेश से पटाखा व्यवसायी मायूस नजर आए, वहीं ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आए लोग बम-पटाखे नहीं मिलने से निराश होकर लौटते दिखे।

बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर होगी कार्रवाई

अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने सभी व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि बिना लाइसेंस के कोई भी बम-पटाखा नहीं बेचेगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने भी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि प्रशासन के आदेश का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई होगी।

गोदरमाना हादसे के बाद प्रशासन सख्त

गौरतलब है कि रंका प्रखंड के गोदरमाना बाजार में हाल ही में पटाखों की दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसके तहत प्रखंड, थाना और अंचल प्रशासन को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहली बार लगा इतना कड़ा प्रतिबंध

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार ऐसा प्रतिबंध लगाया गया है कि बच्चों के खेलने वाले छोटे पटाखे तक बाजार में नहीं मिल रहे। प्रशासन के इस कदम से बाजार में पहले जैसी चहल-पहल देखने को नहीं मिली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!