Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि:
प्रखंड क्षेत्र के आच्छोंडीह गांव निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव राज किशोर दुबे (लगभग 90 वर्ष) का निधन गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे हो गया। बताया जाता है कि उनका निधन चलते-फिरते हुआ। वे अपने मिलनसार स्वभाव और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते थे।
निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
दिवंगत राज किशोर दुबे का अंतिम संस्कार मझिआंव कोयल नदी स्थित राधा कृष्ण मंदिर श्मशान घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र अनिल दुबे ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर उनके छोटे पुत्र सह सहायक प्राचार्य सुनील कुमार दुबे, राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, पुजारी अनिल पाठक, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि आनंद कुमार दुबे, रमाकांत तिवारी, सुशील मिश्रा, रजनीकांत पांडेय, नारद दुबे, नागेंद्र साव, बबलू तिवारी, दुर्गेश तिवारी, सत्यनारायण तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।











