Location: Manjhiaon
मझिआंव। प्रखंड प्रमुख कार्यालय में प्रमुख आरती दुबे की अध्यक्षता में सरसों बीज वितरण को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों के लिए क्लस्टर चयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्रखंड में सरसों बीज उपलब्ध कराया गया है। इसके प्रभावी वितरण के लिए दो स्थानों—पुरहे और खरसोता—को क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया है।
बैठक में प्रमुख आरती दुबे ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी और बीटीएम को निर्देश देते हुए कहा कि सरसों बीज का वितरण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी किसान को शिकायत का अवसर न मिले। उन्होंने सभी पात्र किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि शोभा जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, बीटीएम दयानंद पांडेय, पूर्व मुखिया अमरुदीन खान सहित कई लोग उपस्थित थे।











